एक बार फिर दिल्ली शर्मसार, चलती मेट्रो में लड़की के साथ छेड़छाड़ करके युवक ने बनाया वीडियो - EntertainmentNews1.com

Breaking

August 21, 2017

एक बार फिर दिल्ली शर्मसार, चलती मेट्रो में लड़की के साथ छेड़छाड़ करके युवक ने बनाया वीडियो

नई दिल्ली: देश में महिला सुरक्षा के लिए जीतने ज्यादा प्रयास किये जा रहे हैं, महिलाओं पर हमले उतने बढ़ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन चंडीगढ़ में एक 12 साल की मासूम स्वतंत्रता दिवस मनाकर घर लौट रही थी, वह घर तक पहुँची भी नहीं थी कि रास्ते में ही भूखे भेड़ियों ने उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना ने देश के सामने एक बहुत बसा सवाल खड़ा किया है। आखिर हम किस बात की स्वतंत्रता माना रहे हैं?

आज भी देश पुरुषवादी सोच का बना हुआ है गुलाम:

आज भी देश पुरुषवादी सोच का गुलाम बना हुआ है। कुछ पुरुषों की वजह से पूरा पुरुष समाज बदनाम होता है। कुछ लोगों की गन्दी हरकतों की वजह से समाज में लगातार गंदगी बढ़ रही है। आये दिन देश के किसी ना किसी कोने में एक महिला को अपनी इज्जत गंवानी पड़ रही है। हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन है, लेकिन वो उनकी सुरक्षा करने में नाकाम हो जा रही है।
2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड देश में एक क्रांति की तरह उभरकर आयी। सरकारें भी महिला सुरक्षा को लेकर काफी सचेत हुई और कई तरह की योजनाएँ चलायी गयी। 5 साल भी उस घटना को नहीं बीता की देश की राजधानी में ऐसे मामले फिर से शुरू हो गए। देश के कई हिस्सों में तो लगातर बलात्कार की घटनाएँ होती रहती हैं लेकिन प्रकाश में ना आने की वजह से उनके बारे में कोई जान नहीं पाता है।

दिल्ली मेट्रो में बढ़ रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना:

दिल्ली मेट्रो में कितनी सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम किये गए हैं, लेकिन वहाँ भी छेड़छाड़ की घटना को होने से रोका नहीं जा सका है। दिल्ली मेट्रो में आये दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ बढ़ रही हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आये है, जिसमें एक व्यक्ति युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसका वीडियो बनाता है। आपको बता दें यह घटना नॉएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन की है।
बताया जा रहा है कि मेट्रो में बैठे एक 40 साल के व्यक्ति ने 25 साल की युवती के साथ ना केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसका वीडियो भी बनाने लगा। जब इसके बारे में लड़की को पता चला तो उसनें इसका विरोध किया। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति युवती से हाथापाई पर उतर आया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब व्यक्ति युवती का वीडियो बना रहा था तो युवती ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी युवती से हाथापाई करने लगा। यमुना बैंक स्टेशन पर पहुँचते ही युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस इस मामले में अभी पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment